रीता पी. हेमराजानी ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण



गोरखपुर 15 फरवरी, 2021: श्रीमती रीता पी. हेमराजानी ने 15 फरवरी, 12021 को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व आप मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन, पश्चिम रेलवे, मुम्बई के पद पर कार्यरत थीं। 

श्रीमती हेमराजानी वर्ष 1990 बैच की भारतीय रेल कार्मिक सेवा की अधिकारी के रूप रेल सेवा में आयीं। आप पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाली प्रथम महिला अधिकारी हैं। 

*पंकज कुमार सिंह*

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर। 





Comments