गोरखपुर 26 फरवरी, 2021: माननीय रेल, वाणिज्य, उद्योग तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, भारत सरकार श्री पीयूष गोयल ने 28 फरवरी, 2021 को सम्पूर्ण भारतीय रेल से सेवानिवृत्त हो रहे 2673 रेलकर्मियों को 26 फरवरी, 2021 को कान्फ्रेस हाल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से बिदाई दी तथा उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुये श्री पीयूष गोयल ने 28 फरवरी, 2021 को सेवा निवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों एवं उनकेे परिवारजनों को इसके लिये बधाई कि आपने इतने वर्षों तक देश सेवा की है। आपको ईश्वर दीर्घायु दें, आपने अपना लम्बा कैरियर देष को समर्पित किया है। सेवा निवृत्त रेलकर्मियों के अनुभव का लाभ हमें हमेषा लेते रहना चाहिये। रेलवे के लोग मिलजुल कर कार्य करते है तथा आपस में आत्मीयता रखते है। उन्होंने कहा कि मै जिधर भी जाता हूँ भारतीय रेल की तारीफ अवश्य सुनने को मिलती है, जिसके लिये मैं रेल परिवार का ऋणी हूँ। आज पूरे विश्व में भारतीय रेल की तारीफ हो रही है। भारतीय रेलवे 2030 तक प्रदूषण शून्य हो जायेगा। इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे है। हम सभी को एक दिन सेवा निवृत्ति होना है। यह दिन पहले से पता होता है। सेवा निवृत्ति के बाद परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है परन्तु हमें चाहिये कि हमने जो अभी तक ज्ञान प्राप्त किया है उसका उपयोग आगे करते रहे। श्री गोयल ने कहा कि हमारें 15-16 लाख सेवा निवृत्त रेलकर्मी है। वे एकजुट होकर इतने वर्षों में प्राप्त अपने ज्ञान को देश सेवा में लगायेेंगे तो देश उन्नति करेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारतीय रेल सदैव आपका ऋणी रहेगा। आप सबने भारतीय रेल को आगे बढ़ाया उसके लिये बधाई। भारतीय रेल इसी प्रकार प्रगति करता रहे, उसके लिये सभी रेल परिवार को शुभेच्छा दी।
अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली श्री सुनीत शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी ने मिलकर अच्छ कार्य किया है। आप निरन्तर अच्छा कार्य कर रहे है। इसके लिये आपको बधाई। उन्होंने कहा कि विश्व में लगभग 50 देशों की आबादी हमारे रेलकर्मियों की संख्या से कम है। आपने देष की उन्नति एवं देश के लिये कार्य किया। आपने तकनीकी अपनाया। आप आने वाले समय में स्वस्थ, दीघायु एवं आगे जो भी कार्य करें उसमें सफल रहे, इसके लिये शुभकामनायें दी।
मुख्यालय, गोरखपुर में 28 फरवरी, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे 19 अराजपत्रित रेलकर्मियों को उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/अराजपत्रित श्री आर.पी.चन्द ने गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सहायक कार्मिक अधिकारी श्री अनिरूद्व प्रसाद, रेल कर्मचारी तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सामाजिक दूरी एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।
0 Comments