जनपद बरेली में हाफिजगंज सेंथल जादोपुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ की धनराशि की गयी अवमुक्त


लखनऊ, दिनांक 27 फरवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा प्रमुख/अन्य जिला मार्ग के उच्चीकरण योजनान्तर्गत जनपद बरेली में हाफिजगंज सेंथल जादोपुर मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 17.160 किमी0) हेतु रू0 01 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस कार्य हेतु आंकलित लागत रू0 33 करोड़ 01 लाख 73 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम स्तर से प्राविधिक स्वीकृति एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर, कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उ0प्र0 को देश में सड़कों के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने हेतु कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Comments