जनता की समस्याओं का किया जाय समयबद्ध निस्तारण : श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, दिनांक 18 जनवरी 2020। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों- सुल्तानपुर, लखीमपुर, गोण्डा, उन्नाव, सम्भल, शाहजहांपुर, अमेठी, जालौन, कानपुर, हरदोई, प्रयागराज, कौशाम्बी, महाराजगंज, देवरिया आदि से आये लोगों ने  उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना-पत्र दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी




Comments