सर्दियों में नहीं मिलती पर्याप्त धूप, इन फूड्स से करें विटामिन डी की कमी पूरी

विटामिन डी हमारे हड्डियों और सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी विटामिन है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए सनलाइट सहित कई फूड्स फायदेमंद होते हैं।

Vitamin D Deficiency : विटामिन्स हमारे शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसा ही एक विटामिन है, विटामिन डी। विटामिन डी हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये हमारे तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों को भी सही तरीके से नियंत्रित करता है। विटामिन डी की हमारी अधितम ज़रूरत धूप से पूरी हो जाती है, लेकिन इन सर्दियों में धूप बेहद कम निकलती है, जिस कारण हमारे शरीर को विटामिन डी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती। कुछ फूड्स हैं जिनसे हमें विटामिन डी मिलता है और इस कारण सर्दियों में इनका सेवन जरूरी हो जाता है-

मशरूम- मशरूम एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें सबसे ज़्यादा विटामिन डी पाया जाता है। अलग- अलग प्रजाति के मशरूम में अलग- अलग मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। मशरुम की प्रजाति Shitake में सबसे अधिक विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है। मशरुम सनलाइट के संपर्क में आकर एग्रोस्टेरॉल में परिवर्तित हो जाता है। इसका सेवन शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करता है।

मछली और अंडे- मछलियों को विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। जिस मात्रा में मशरुम में विटामिन डी पाया जाता है, ठीक उसी मात्रा में मछली के तेल में विटामिन डी पाया जाता है। इसलिए अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली का सेवन करें, विटामिन डी की कमी पूरी होगी। अंडे खाने से भी हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है।

दूध- दूध को कैल्शियम का श्रेष्ठ स्रोत माना जाता है साथ ही यह विटामिन डी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। हर रोज एक गिलास दूध का सेवन करना विटामिन डी सहित कई पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, पनीर और चीज़ आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये कैल्शियम पूर्ति में मदद करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

संतरे का जूस- संतरे का जूस विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है। नियमित संतरे के जूस का सेवन करें। संतरे खाना विटामिन डी की पूर्ति के साथ- साथ हमें विटामिन सी, फाइबर आदि पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

सोया प्रोडक्ट्स- टोफू, सोयाबीन की बड़ी खाने से हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है। कुछ लोग दूध नहीं पी पाते, ऐसे लोगों के लिए सोया प्रोडक्ट्स एक बेहतरीन ऑप्शन है। खाने में इनको नियमित शामिल करें, विटामिन डी की कमी कभी नहीं होगी।




Comments