रात को सो रही महिला ने पानी नहीं पिलाया तो झोपड़ी में घुस कर किया गैंगरेप, गुप्तांग में डाल दी रॉड

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ चार आरोपियों ने पहले गैंगरेप किया फिर दरिंदगी की सारी सीमा लांघते हुए उसके गुप्तांग में रॉड डाल दिया। महिला को रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

रेप के मामले में फांसी की सजा होने के बावजूद मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं थम रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक विधवा के साथ चार अपराधियों ने ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उनके गुप्तांग में रॉड से हमला भी किया। वहीँ मध्यप्रदेश के ही खंडवा जिले में एक 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 13 साल की मासूम का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ चार आरोपियों ने पहले गैंगरेप किया फिर दरिंदगी की सारी सीमा लांघते हुए उसके गुप्तांग में रॉड डाल दिया। महिला को रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। सीधी पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति का चार पहले ही निधन हो चुका था। वो अपने दो बच्चे के साथ गाँव में रहती है और सड़क किनारे चाय दुकान चला कर अपना गुजर बसर करती है। पुलिस के अनुसार चारों दरिंदों ने पहले महिला से पीने के लिए पानी माँगा। महिला के द्वारा पानी ना दिए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीधी पुलिस ने विधवा के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





Comments