हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस


बलिया स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। झंडोत्तोलन प्रमुख समाज सेवी श्री अमरेश उपाध्याय ने किया। 

सभा को संबोधित करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा की आज हम इकट्ठा होकर जो सभाएं करते हैं एक समय ऐसा था जब हमें अभिव्यक्ति अपनी बातों को कहने की पूर्ण स्वतंत्रता नहीं थी। हमें अपनी सच्ची बातों को कहने पर भी जेल में डाल दिया जाता था, हम आभारी हैं उन महापुरुषों का जिन्होंने अपने प्राण त्याग कर हमें स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमारे  झोली में  डाला है।

सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व हमें अपने नौजवान वीर शहीद सैनिकों को याद करने का दिन है। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता बड़े कुर्बानियों का फल है। 

उक्त अवसर पर श्रीमती अंबिका त्रिपाठी, श्री संतोष ठाकुर, नीरज वर्मा, दुर्गा उपाध्याय, अतुल कुमार पांडेय, नीलू श्रीवास्तव, माधवी श्रीवास्तव, सोनी चौबे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, देवांश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन साकेत त्रिपाठी ने किया। 



Comments