नाबालिग का 29 बार यौन शोषण, गिरफ्तार किए गए 18 आरोपी, अभी तलाश जारी

केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में 32 केस दर्ज किए हैं। पॉक्सो ऐक्ट के तहत अब तक 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अभी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस केस में 44 आरोपी हैं। लड़की अपने भाई के साथ रहती थी और पिछले महीने अचानक गायब हो गई थी। कुछ दिन बाद पुलिस ने लड़की का पता लगा लिया और उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद इस बात का पता चला कि उसके साथ कई लोगों ने कई बार यौन शोषण किया है।

पुलिस ने कहा कि पहली बार लड़की के साथ 2016 में यौन शोषण की घटना हुई थी। इसके बाद उसे चीफ वेलफेयर कमिटी द्वारा संचालित शेल्टर होम में रख दिया गया था। 2017 में उसके साथ दूसरा PCSO केस सामने आया। इसके बाद CWC ने उसे सरकारी शेल्टर में शिफ्ट कर दिया। लेकिन भाई ने उसकी कस्टडी मांगी। इस केस में परिवार का कोई व्यक्ति शामिल नहीं था इसलिए CWC ने अक्टूबर 2019 में लड़की की कस्टडी भाई को दे दी।




Comments