श्री मनोज कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी का पद भार किया ग्रहण

 

लखनऊ 04 दिसम्बर 2020। श्री मनोज कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप इज्जतनगर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

श्री कुमार ने लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक (गणित) एवं परास्नातक (शिक्षा) की डिग्री प्राप्त की। 

आप वर्ष 2008 बैच (भारतीय रेल कार्मिक सेवा) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये। आपकी प्रथम नियुक्ति वर्ष 2011 में सहायक कार्मिक अधिकारी के पद पर तिनसुकिया डिवीजन पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान आपने पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी/तिनसुकिया, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी/कटिहार आदि महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। भारतीय रेलवे में कार्य करने से पूर्व आप उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में भी कार्य कर चुके है।

आपको विशेषकर उर्दू शायरी में विशेष रूचि है। आपको खेलों में क्रिकेट एवं बैडमिण्टन खेलना प्रसन्द है। आपको रेल प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

इसके साथ ही वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री यू.पी.सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के नये वरिष्ठ ईडीपीएम का पद भार ग्रहण कर लिया है। 



                                    

                                          

Post a Comment

0 Comments