सपने में गाय देखना - शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र को वास्तविक जीवन का आईना कहा जाता है। कहते हैं कि सपनों से हमारे जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि सपने में गाय देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ।

Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र में यह बताया गया है कि किसी व्यक्ति के साथ जो परिस्थितियां घट रही हैं, वो उसके सपनों का फल भी हो सकता है। इसलिए हमेशा से ही स्वप्न शास्त्र में बताए गए तर्कों पर लोग विश्वास करना पसंद करते हैं। स्वप्न शास्त्र को वास्तविक जीवन का आईना कहा जाता है। कहते हैं कि सपनों से हमारे जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि सपने में गाय देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ।

गाय को अपनी ओर आते देखना – गाय को अपनी ओर आते देखना शुभ सपना माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने के माध्यम से जिंदगी में सुख-समृद्धि आ सकती है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना देखने के बाद अगर माता महालक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित किया जाए तो इससे इस सपने का फल जल्द मिल सकता है। गाय को शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है।

मुंह खोले हुए गाय देखना – अगर आपने सपने में गाय को मुंह खोले हुए देखा है तो इसका मतलब यह है कि ईश्वर जल्द आप पर कृपा करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही आप किसी गरीब या जरूरतमंद के लिए कोई वस्तु, कपड़ा या खाद्य पदार्थ आदि दान करें। बताया जाता है कि यह सपना धन लाभ करवाने वाला साबित हो सकता है। यह एक शुभ सपना है।

फुंकारते हुई गाय देखना – सपने में फुंकारती हुई गाय देखना अशुभ सपना माना जाता है। कहते हैं कि गाय तभी फुंकारती है, जब जीवन में कुछ अशुभ परिणाम मिलने वाले हों। इसलिए अगर आप ऐसा सपना देखें तो स्नान कर साफ कपड़े पहनकर शिव जी के मंदिर जाएं और वहां जाकर उन्हें जल और फल अर्पित करें। शिव जी से प्रार्थना करें कि वह इस सपने के फल को आप तक न पहुंचने दें।

गाय को जाते हुए देखना – स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि अगर आपने सपने में गाय को जाते हुए देखा है यानी उसकी पीठ देखी है तो यह एक अच्छा सपना नहीं है। बताया जाता है कि ऐसा सपना किसी भी व्यक्ति को धन हानि और अशुभता की ओर लेकर जा सकती है।







Post a Comment

0 Comments