बलिया : 26 व 27 को अतुल्य गंगा पद यात्रा कार्यक्रम का होगा आयोजन

 


अतुल्य गंगा पद यात्रा में विभिन्न विभागों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिये निर्देश

बलिया। 26 व 27 दिसम्बर को होने वाले अतुल्य गंगा पद यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम में समस्त विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया जायेगा। जिसमें जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा यात्रा पथ के आस-पास के गांवों में साफ-सफाई के साथ-साथ ग्राम प्रधानगण को अन्य आवयश्क व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, वन प्रभाग द्वारा गंगा के किनारे पौध रोपण हेतु स्थल चिन्हित कर वृक्षारोपण का कार्य कराया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अलुल्य गंगा पद यात्रा में शामिल सभी यात्रियों के ठहरने एवं खानपान की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगोष्ठी की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जिला कीड़ा अधिकारी द्वारा अतुल्य गंगा पद यात्रियों के साथ चलने हेतु स्थानीय सह यात्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों से सम्पर्क स्थापित कर उक्त यात्रा में आवश्यक सहयोग प्रदान की जायेगी। कमान्डेण्ट एनसीसी 93 बटालियन द्वारा दस-दस कैडेट कोर के चार ग्रुप बनाकर यात्रा में सहभागिता की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा यात्रा पथ अन्तर्गत विकास खण्डवार स्वयं सेवकों के साथ उपस्थित रह कर यात्रा को सफल बनाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अतुल्य गंगा पद यात्रा में शामिल यात्रियों की स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिला युवा अधिकारी, नेहरू केन्द्र द्वारा सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।



Post a Comment

0 Comments