यूपी में 23 नवंबर से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी


लखनऊ। योगी सरकार 23 नवंबर से उत्तर प्रदेश में सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज, सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र लिखकर आदेश जारी कर दिए हैं।


आदेश के मुताबिक शिक्षण संस्थानों में छात्रों की उपस्थिति 50% से अधिक नहीं होनी चाहिए। मतलब सिर्फ आधे छात्र ही अपने-अपने कैंपस जाकर क्लास में शामिल हो सकेंगे वहीं बाकी छात्र पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई करते रहेंगे। गाइडलाइन के मुताबिक 50% क्षमता एवं अधिकतम 200 व्यक्तियों से छात्र परिसर में नहीं मौजूद होंगे। इसके साथ ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवॉश की उपलब्धता भी अनिवार्य हैं।


बता दें कोरोना महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश में मार्च के बाद से ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद है। ऐसे में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई ही कर रहे थे।


 


Post a Comment

0 Comments