रात में सोते हुए हम कई तरह के सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें याद रहते हैं तो कुछ सपनों को हम भूल जाते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुता’बिक हर सपने का हमारे जीवन की घटनाओं से कुछ न कुछ संबंध होता है। स्वप्न शा’स्त्र में हर सपने का अर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों के बारे में बताया गया है जिनको देखने का अर्थ होता है कि जल्दी ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है। जानते हैं कि कौन से सपनो के माध्यम से मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है।
अमृत कलश लिए दिखें
दीवावली के शुभ मौके पर आपको सपने में अमृत कलश लिए धन्वन्तरि वैद्य नजए आएं तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि अगर आपके घर में कोई बीमार है तो जल्द ही उसके कष्ट दूर हो जाएंगे और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की छत्रछाया रहेगी।
इनकी फसल दिखना
अगर आपको सपने में गेहूं और धान की फसल लहलहाती हुई दिखें तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले वक्त में आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी और आपको कहीं से फंसा हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। इस पैसे के मिलने से आपके कई काम आसानी से बन जाएंगे।
आभूषणों की प्राप्ति
सपने में आपको कहीं से आभूषणों की प्राप्ति हो तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कहीं से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। हो सकता है कि आप जिस काम को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे, वह अब पूर्ण हो जाए।
अगर आप एक व्यापारी हैं या नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए यह सपना बहुत ही शुभ फल देने वाला है। अपने हाथ में कमल का पुष्प सपने में देखना धन को अपने हाथ में लेने के बराबर है। माना जाता है कि ऐसा होने आपको बड़े मुनाफे का संकेत दे रहा है और नौकरी करने वालों के लिए यह पदोन्न्ति होने जैसा है।
0 Comments