कोटा। राजस्थान में कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने पांच लड़कियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) गौरव यादव ने आज बताया कि पुलिस को यह लगातार सूचना मिल रही थी कि कोटा के कोटड़ी निवासी नितेश खटीक कुन्हाड़ी में संचालित अपने स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से लड़कियां मंगवा कर वैश्यावृत्ति का धंधा करवाता है और अब भी इस सेंटर पर चार- पांच लड़कियां हैं।
इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर इसकी पुष्टि करवाई और स्पा सेंटर पर छापा मारकर वहां से पांच लड़कियों पूजा विश्वास, दुर्गा कक्षप, शाइनी शाह, मुन्ना तवंग, सुनीता सिंह और एक ग्राहक नवजीत जैन को गिरफ्तार किया। स्पा सेंटर का संचालक नितेश खटीक पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मौके से फरार हो गया जिसे पुलिस तलाश कर रही।
0 Comments