उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता संभालने के बाद से ही राज्य की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त हैं. सूबे के टॉप अपराधियों पर योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है और उनकी गलत और अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को जब्त भी किया जा रहा है. वहीं इसी बीच सीएम योगी को लगातार जान से मारने की धमकी का सिलसिला थम नही रहा है.
जानकारी के लिए बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया और जिसमें सीएम योगी को अपशब्द कहते हुए धमकी दी गयी. इस हरकत के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी है.
सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया है. कुछ समय बाद ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर मोबाइल और सिम बरामद कर लिया है.
गौरतलब है कि सीएम योगी को धमकी देने वाला आरोपी नाबालिग है, उसे पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. सीएम योगी को इससे पहले भी 21 मई को जान से मारने की धमकी दी गयी थी.
0 Comments