गोरखपुर 13 नवम्बर, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकत्र्ताओं की दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री त्रिपाठी ने सम्मानित रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गाड़ियों में विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। गाड़ियों की छतों एवं पावदान पर लटक कर यात्रा न करें। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
श्री त्रिपाठी ने यात्रियों से गाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का भी पालन करने की अपील की।
0 Comments