महाप्रबन्धक ने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों एवं मंडलों की कार्य प्रणाली एवं उपलब्धियों का किया समीक्षा


गोरखपुर 05 नवम्बर, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों एवं मंडलों की कार्य प्रणाली एवं उपलब्धियों की समीक्षा के क्रम में 05 नवम्बर, 2020 को महाप्रबन्धक सभागार, गोरखपुर में आयोजित बैठक में कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के कार्य कलापों पर विस्तार से चर्चा हुई। 


समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी संतुुष्टि एवं कर्मचारी कल्याण, रेल की कार्य-कुशलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिन्ता मुक्त रेलकर्मी रेल की प्रगति में अपना सर्वोत्कृष्ट देने की स्थिति में होता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारी परिवाद का निस्तारण अविलम्ब किया जाय। जिन कर्मचारियों की पदोन्नति ड्यू है उनकी पदोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में सम्पन्न की जाय तथा अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के मामलों का निपटारा शीघ्र किये जाने का भी निर्देश दिया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभी रेलकर्मी अनिवार्य रूप से एच.आर.एम.एस. में अपना डाटा फीड करायें। एच.आर.एम.एस. पूर्ण रूप से लागू होने के बाद कर्मचारियों की ज्यादातर समस्यायें एक क्लिक से हल हो जायेंगी। उन्होंने दुर्घटना सहायता गाड़ी ए.आर.टी. में सभी आवश्यक  सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देेश देते हुए कहा कि मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम तथा अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा ए.आर.टी. का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय। महाप्रबन्धक ने सेवा निवृत्त रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्देेश प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेेशक को दिया। उन्होंने कहा कि कुछ और उच्च स्तरीय हास्पिटलों को पूर्वोत्तर रेलवे के पैनल में शामिल किया जाय जिससे गंभीर मरीजों का समुचित इलाज हो सके।


प्रमुख मुख्य कर्मिक अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. छत्र सिंह आनन्द ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेषन के माध्यम से अपने-अपने विभागों को विस्तृत जानकारी दी तथा महाप्रबन्धक द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने का आवश्वासन दिया।


 


Post a Comment

0 Comments