गोरखपुर, 28 नवम्बर, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे संरक्षा संगठन द्वारा 28 नवम्बर, 2020 को गोरखपुर जं0 रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लाॅबी में एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्रू कन्ट्रोलर, लोको निरीक्षक, लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने भाग लिया। इस संरक्षा संगोष्ठी में रनिंग स्टाफ विशेष कर लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की समस्याओं पर विचार किया गया तथा संरक्षा के प्रति उन्हें शपथ दिलाई गई।
संरक्षा संगोष्ठी में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य पर बल देते हुये प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एस.एन.शाह ने कहा कि लोको पायलट पूर्ण विश्राम कर कार्य पर उपस्थित रहें। उन्होंने कोहरे में गाड़ी संचलन के नियमों पर विस्तार से प्रकाष डाला। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा प्रथम, संरक्षा सदैव एवं संरक्षा अन्त तक पर बल दिया।
संगोष्ठी में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी/इंजीनियरिंग श्री विल्सन लुगुन, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी/विद्युत श्री नीतेष पाण्डेय, सहायक परिवहन प्रबन्धक/संरक्षा श्री रमेष पाण्डेय एवं सहायक मंडल यात्रिक इंजीनियर श्री एस.पी.सिंह ने कर्मचारियों को रेल संचलन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के सम्बन्ध में जागरूक किया।
0 Comments