आगरा। पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर दो युवती और तीन ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं देह व्यापार का संचालक परिवार के साथ फरार हो गया। इस पर मकान पर सील लगा दी गई। ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर थाना ताजगंज, महिला थाना और मानव तस्करी निरोधक शाखा थाना की टीम के साथ छापा मारा गया था। पुलिस के पहुंचने पर मकान के पिछले गेट से 4-5 लोग निकलकर भाग गए। पुलिस पीछे गई,लकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
0 Comments