चक्रवात के बाद समुद्र किनारे बिखरा मिला सोना, सुम्रद तट पर लगी होड़


*बारिश और ठंड के मौसम में भी लोग तट पर एकत्र होने लगे।


*चार-पांच मछुआरों को रेत पर कुछ सुनहरे मोती मिले।


नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाड के समुद्र तटों पर कुदरत के कहर ने तबाही के साथ तट पर कुछ ऐसा मंजर सामने ला दिया, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। तट पर लोगों को सोने छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दिए।


इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोना खोजने के लिए किनारे पर पहुंच गए। सोने के टुकड़े मिलने की खबर जैसे ही फैली भारी बारिश और ठंड के मौसम में भी लोग तट पर एकत्र होने लगे। इसमें से ज्यादातर लोग कोठापल्ली ब्लॉक के उप्पाडा और सुरदापेटा गांवों के थे। लोग समुद्र किनारे सोना खोजने पहुंच गए हैं। उनको उम्मीद है कि उनको भी सोने के टुकड़े मिलेंगे।


पुलिस अधिकारी ने बताया, जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह समुद्र के किनारे आए चार-पांच मछुआरों को रेत पर कुछ सुनहरे मोती मिले जैसे सोने के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय में ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मोतियों की तलाश पहुंच गए।


 


Post a Comment

0 Comments