बलिया : पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 29.11.2020 को बांसडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 315/2020 धारा गैंगस्टर एक्ट में काफी दिनों से फरार चल रहे 15000/रु0 के पुरस्कार घोषित अपराधी राम अवध राजभर पुत्र जगदीश राजभर निवासी चांदपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर तिराहा के पास से समय करीब 07:30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।। 


*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*


राम अवध राजभर पुत्र जगदीश राजभर निवासी चांदपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया।


*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना बांसडीह मय हमराह।


*दिनांक- 29.11.2020*


Post a Comment

0 Comments