हत्या में प्रयुक्त दोनो कुल्हाड़ी बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.11.2020 को प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा व SOG/सर्विलांस टीम बलिया द्वारा दिनांक 26/27.11.2020 की रात्रि में भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में मां व बेटी के सिर पर वार करके हत्या करने वाले हत्यारे पुत्रों को गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुयी।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26/27.11.2020 की रात्रि में भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में मां व बेटी के सिर पर वार करके हत्या कर दिया गया था। जिसके संबंध में थाना भीमपुरा पर (मृतिका के पुत्र) जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद द्वारा पूर्व रंजिश को लेकर अपने मां व बहन की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुये सत्यनारायण पुत्र स्व0 हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व 03 अन्य के विरुद्ध मु0अ0स0 159/20 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा भीमपुरा पुलिस तथा सर्विलांस टीम/एसओजी टीम बलिया को लगाया गया था। जिसमें काफी छानबीन व गहनता से जांच करने के बाद यह पता चला कि मृतिका के दोनों पुत्रों जयराम कुमार व छोटे लाल पुत्रगण वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौली द्वारा ही मृतिका सुरजावती व पुत्री रानी की कुल्हाड़ी से मार कर के हत्या कर दिया गया था। जांच में नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता नही पायी गयी। दोनों अभियुक्तों को समय 12.30 बजे पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। कडाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपने मां व बहन के कृत्यों से ऊब कर यह घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा 02 अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1. जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा बलिया।
2. छोटेलाल पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा बलिया ।
*बरामदगी :-*
02 अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी व घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी नं0 UP 65 DD 0292.
*अनावरित अभियोग-*
मु0अ0स0 159/20 धारा 302 भादवि थाना भीमपुरा बलिया।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*
1. प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन मय हमराह।
2. उ0नि0 संजय सरोज SOG बलिया।
3. हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव एसओजी बलिया।
5. आरक्षीगण सर्विलांस/एसओजीः-अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल,रोहित यादव, विजय राय।
*दिनांक- 29.11.2020*
0 Comments