मनाई गई डॉ अवध बिहारी तिवारी 'लहरी' की जयंती
बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर विद्यालय के संस्थापक डॉ अवध बिहारी तिवारी 'लहरी' की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ शत्रुघ्न पांडेय ने कहा कि डॉ लहरी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह पेशे से डॉक्टर होते हुए भी सेवानिवृत्ति के बाद साहित्य एवं फिल्मी क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया और सबसे अग्रणी पंक्ति में अपना स्थान स्थापित किया। डॉ लहरी मृदुभाषी एवं प्रसन्न चित्त रहने वाले व्यक्ति थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि डॉ लहरी सादगी से रहने वाले व्यक्ति थे। वे अपने जीवन में गो, गंगा, गायत्री, गीता इन चारों को अपनाया और सबके साथ सादगी का व्यवहार रखा। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टर लहरी ने विद्यालय का निर्माण करके क्षेत्र में पिछड़े हुए लोगों के ज्ञान को बढ़ाने में योगदान दिया जो अविस्मरणीय है।
सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के सहायक अध्यापक साकेत त्रिपाठी ने कहा कि डॉ लहरी उच्च विचार वाले व्यक्ति थे। अपने जीवन में उन्होंने दबे कुचले लोगों की मदद करते रहते थे। उपस्थित लोगों में अतुल पांडेय, अंबिका त्रिपाठी, दुर्गा उपाध्याय, नीरज वर्मा, संतोष ठाकुर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, रामजी त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, गौरव उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।
0 Comments