समाज के सभी व्यक्ति को सदैव सजग रहने की जरूरत : अखिलेश झा


सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ


बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास विकास बैंक नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया बलिया द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा, जिसका मुख्य विषय सतर्क भारत समृद्ध भारत रखा गया है। जिसका शुभारंभ 28 अक्टूबर बुधवार को सोहांव ब्लॉक के कथरिया में स्थित सेवा सदन स्कूल पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने दीप प्रज्वलन कर किया।


अपने संबोधन में श्री झा ने कहा कि समाज के सभी व्यक्ति को सदैव सजग रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित जनमानस को समाज में सदैव सतर्क रहने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जवाहर प्रसाद, रामनाथ सिंह, शिवकुमार राजभर, द्रोपदी राय, अंजलि कनौजिया, पूजा सिंह, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू सिंह ने तथा संचालन संस्था के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया। आभार स्कूल के एकेडमिक कोआर्डिनेटर राजनारायण सिंह ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments