जान लें वर्ना पछताएंगे! कोरोना संकट के बीच करंसी नोटों पर RBI ने दी ये अहम जानकारी


करंसी नोट के जरिए किसी भी तरह का वायरस फैल सकता है। यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नोटों के जरिए वायरस फैलने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहा है।


कोरोना संकट के बीच करंसी नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक अहम जानकारी साझा की है। नोटों के जरिए वायरस के फैलाव को लेकर शीर्ष बैंक ने कहा है कि संभव है कि इनके जरिए वायरस फैल सकता है।आरबीआई का कहना है कि, करंसी नोट के जरिए किसी भी तरह का वायरस फैल सकता है। यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नोटों के जरिए वायरस फैलने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहा है।


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवब में यह जानकारी साझा की है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने 9 मार्च को एक पत्र भेजकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था। आरबीआई ने 7 महीने बाद इसका अब जवाब दिया है।


इसके बाद इस पत्र को आरबीआई के पास भेजा गया और अब शीर्ष बैंक ने एक ई-मेल के जरिए इस कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। आरबीआई ने भी पत्र के जवाब में डिजिटल लेन-देन को अपनाने के लिए कहा है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, कार्ड जैसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल भुगतान कर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।


हालांकि ऐसा कोई भी प्रमाणिक सबूत नहीं है जो यह बताता हो कि करंसी नोटों के जरिए वायरस फैल सकता है या फैलता है। कोविड-19 महामारी के भय से लोग अब डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं लोगों में इस बात का डर है कि नोटों के जरिए वायरस फैल सकता है।


Post a Comment

0 Comments