आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्वीट कर पीएम मोदी ने यह जानकारी दी है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।’ हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वह अपने संबोधन में किस मुद्दे पर बात करेंगे लेकिन माना जा रहा है कि वह देश में कोरोना वायरस के हालात पर बोल सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में अब तक 6 बार राष्ट्र के नाम संदेश दे चुके हैं। अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। दूसरे संबोधन में लॉकडाउन-1, तीसरे में लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दीप जलाने की अपील की थी। चौथे राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने लॉकडाउन-2 की घोषणा की थी। अपने पांचवे राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने लॉकडाउन के प्रभाव से सुस्त हुई अर्थव्यवस्था के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। वहीं 30 जून को छठे संबोधन में अन्न योजना का ऐलान किया था।


Comments