बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.09.2020 को खेजुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि थाना खेजुरी के उ0नि0 नरेन्द्र कुमार यादव व हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0- 189/2019 धारा 60/63/72 EX ACT व धारा 419, 420,467, 468, 471 भा.द.वि थाना बांसडीह बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जय प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी बबरापुर थाना खेजुरी जनपद बलिया जो काफी दिनो से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 12000/- रू0 इनाम घोषित किया गया था को खेजुरी मनियर मार्ग बबरापुर मोड़ से समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी में उक्त अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खेजुरी पर मु0अ0सं0- 89/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- जय प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी बबरापुर थाना खेजुरी जनपद बलिया।
*जय प्रकाश यादव का आपराधिक इतिहासः-*
1- मु0अ0सं0- 189/2019 धारा 60/63/72 EX ACT व धारा 419,420,467,468,471 भा.द.वि थाना बांसडीह बलिया ।
2- मु0अ0सं0- 89/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी जनपद बलिया।
*बरामदगी :-*
1- 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर ।
2- 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*
1- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना खेजुरी बलिया।
2- हे0का0 इन्द्रजीत पटेल थाना खेजुरी बलिया।
3- का0 राकेश यादव थाना खेजुरी बलिया।
4- का0 अश्वनी कुमार सिंह थाना खेजुरी बलिया।
*दिनांक – 09.09.2020*
0 Comments