कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्र सम्मानित


 

लखनऊ, 9 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के मेधावी छात्र अबू खुजैमा अंसारी ने ओरेकल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर फाउण्डेशन परीक्षा में सवोत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराया है, साथ ही विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।


इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को ‘सार्टिफिकेट आफ रिकगनीशन’ प्रदान कर सम्मानित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आॅनलाइन आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र अबू खुजैमा अंसारी ने प्रतियोगिता के सभी पाँचों चरणों में क्लाउड प्लेटफार्म की शब्दावली एवं पेचीदगियों पर अपने कम्प्यूटर ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। सी.एम.एस. के  इस मेधावी छात्र ने छोटी उम्र में ही अपनी रचनात्मक प्रतिभा व कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराकर साबित कर दिया है कि निकट भविष्य में वह देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। 


श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments