कल शाम 5:30 बजे लाइव सम्बोधन देंगे नोडल अधिकारी रंजन कुमार


 

- https://youtu.be/su-jSOkcsHE लिंक पर जाकर कोई भी सुन सकतें हैं यह सम्बोधन

 

बलिया: नोडल अधिकारी रंजन कुमार (सचिव, लोक निर्माण विभाग) आज (मंगलवार) शाम 5:30 बजे लाइव होकर कोविड-19 जन जागरूकता के संबंध में अपना महत्वपूर्ण संबोधन देंगे। इसके लिए बकायदा एक लिंक सभी खंड विकास अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारी, पंचायत सचिव के बीच शेयर किया गया है। सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और  समस्त ग्राम पंचायत सचिवों से यह अपेक्षा की गई है कि उस लिंक को अपने नगर क्षेत्र या ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक लोगों के बीच शेयर करें, ताकि आम जनता भी आज शाम 5:30 बजे नोडल अधिकारी का संबोधन सुन सके। कोविड-19 के प्रति जन जागरूकता के लिए क्या करें और क्या ना करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। कोई भी व्यक्ति https://youtu.be/su-jSOkcsHE लिंक पर जाकर उपरोक्त समय पर नोडल अधिकारी का महत्वपूर्ण संबोधन सुन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments