बलिया। पीसीएस 2018 में सफलता अर्जित कर सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरी कलां गांव निवासी करमचन्द सिंह की सुपुत्री व दिग्विजय सिंह एडवोकेट की बहन शशि सिंह उर्फ रूबी सिंह ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी बनी है। शशि सिंह की सफलता पर ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने इनके उज्ज्वल कैरियर की कामना की है। बता दें कि शशि सिंह वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। शशि सिंह उर्फ रूबी सिंह के जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद पर चयनित होने पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्वांचल प्रभारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश अरविंद गांधी ने बधाई दी है।
0 Comments