अगर तेजी से वजन घटाना है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें


विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें कम कैलोरी (Low Calorie Food) वाली डाइट लेनी चाहिए। इसमें कई फल और सब्जियां काफी मददगार हैं।


Weight Loss Diet/ Weight Loss Tips : लोग अक्सर अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें कम कैलोरी (Low Calorie Food) वाली डाइट लेनी चाहिए। इसमें कई फल और सब्जियां काफी मददगार हैं। आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसी फल-सब्जियों के बारे में जो वजन कम करने में फायदेमंद मानी जाती हैं।


गोभी है कारगर : वजन घटाने में फूलगोभी बहुत असरदार मानी जाती है। कई डाइटिशियन यह मानते हैं कि गोभी खाने से हमारे शरीर में बहुत कम मात्रा में वसा जाती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे उबालकर बिना घी-तेल डाले खाने से यह और असरदार साबित होती है। गोभी लंच और डिनर में ली जा सकती है।


संतरा खाने से होगा पेट कम : ज्यादातार लोग अपने पेट पर जमी चर्बी से परेशान रहते हैं। ऐसे में डायटिशियन का मानना है कि संतरा खाने से पेट की चर्बी कम होती है। संतरा खाना चर्बी घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। जो लोग अपने पेट पर जमा फैट से परेशान हैं उनके लिए संतरा रामबाण से कम नहीं है। वेट लूज करने के लिए संतरा बहुत उपयोगी माना जाता है।


ब्रोकली से मिलेगा फायदा : ऐसा माना जाता है कि ब्रोकली खाने से शरीर में इकट्ठा हुआ फैट कम होता चला जाता है। ब्रोकली हमारे शरीर में ऐसे तत्वों को पैदा करती है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है। वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो ब्रोकली जरूर खानी चाहिए। शरीर पर इसका असर बहुत जल्द दिखता है।


नींबू भी है कामयाब : फैट कम करने के लिए नींबू को सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता है। डॉक्टर मानते हैं कि सुबह उठने से बाद गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पीने से तेजी से वजन कम होता है। इसके अलावा रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद एक कप गुनगुने पानी में आधा नीबू निचोड़ कर पीने से वजन नहीं बढ़ता है।


Comments