बलिया। पूरे प्रदेश में CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर जो धरना प्रदर्शन व उपद्रव हो रहे है उसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी संजीदा दिख रहा है। यूपी पुलिस की यह सोच है कि ज्यादेतर आंदोलनकारियों को इस कानून की गलत जानकारी देकर बरगलाया जा रहा है और आंदोलन को हिंसक बनवाया जा रहा है। अगर लोगो को इस कानून की वास्तविक जानकारी हो जाय तो आमजन किसी भी दल या नेता के बहकावें में नही आएंगे। ऐसी सोच व प्रदेश पुलिस प्रमुख ओपी सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पहले पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को इस कानून के सम्बंध में जानकारी दी जा रही है, इसके बाद ये लोग आमजन को इस कानून के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इसी को लेकर मंगलवार को बलिया पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में अधिकारी/कर्मचारी सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को पुलिस अधिक बलिया देवेंद्र नाथ व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संबोधित करके CAA के सम्बंध में कानूनी जानकारी दिया।
0 Comments