*लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने बांटे फल और मिठाई*
लखनऊ। आमतौर पर लोग नव वर्ष काफी हर्षोल्लास से व भव्य तरीके से मनाते हैं। कोई पार्टी करता है, कोई तेज म्युजिक का मजा लेता है तो कोई घूमने निकल जाता है। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकार साथियों ने नव वर्ष अपने ही ढंग से मनाया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी के आह्वान पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पत्रकार साथी आलमबाग-बाराविरवा स्थित कुष्ठ आश्रम पर जुटे तथा कुष्ठ रोग पीड़ितों का मुंह मीठा कराकर उन्हे फल वितरित किए। आश्रम के प्रधान प्रेम सिंह ने लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, उपाध्याय विजय आनंद वर्मा, रवि उपाध्याय,मंत्री अर्जुन दि्वेदी, विशेष आमंत्रित सदस्य मो. इनाम खान,अजय गुप्ता, राजेश वर्मा, सुनील कुमार पांडेय, रवि शर्मा, त्रिनाथ शर्मा, राम बाबू, रंजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ नया साल मनाने से सुकून मिलता लगता है इसी लिए हम लोग नया साल मनाने कहीं और न जाकर कुष्ठ आश्रम आते हैं।
0 Comments