स्व भगवान सिंह सेवा संस्थान ने परिसर में बनाया सेनानियों के सम्मान में स्मृति स्तंभ, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया लोकार्पण


हल्दी बलिया। देश को अंग्रेजो के चंगुल से आजाद करने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो की याद में क्षेत्र के स्वo भगवान देव सिंह सेवा संस्थान हल्दी द्वारा जूनियर हाईस्कूल हल्दी के प्रांगण में बनायी गयी ग्यारह फीट ऊंची स्मृति स्तम्भ का लोकार्पण सोमवार के दिन बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा किया गया।इस स्तंभ पर विकास खण्ड बेलहरी के सभी 56 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा तीन आजाद हिन्द फौज के सेनानियों का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त तथा विशिष्ट अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती  तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वoभगवान देव सिंह के फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित करके किया गया।उसके बाद प्राथमिक विद्यालय नंदपुर के छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत गा कर अतिथियों का स्वागत किया तथा पीटी व एक ताल में डम्बल व झाल से आवाज निकाल कर सभी लोगो का मन मोह लिया। तदोपरान्त स्मृति स्तम्भ के लोकार्पण से पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉo रामविचार पांडेय ने फीता काटकर तथा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने लोकार्पण किया।विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह (बैरिया विधायक) ने कहा कि आज अगर हम आजाद है तो उन्ही सेनानियों की देन है।उन्होंने अपने जान की परवाह किये बगैर हमे आजादी दिलायी। लेकिन उनको क्या मिला। उन्होंने भी एक सपना सजाया होगा कि जब मेरा देश आजाद होगा।तो उस आजाद देश मे कोई गरीब नही होगा कोई भी दवा के बिना नही मरेगा। कोई भूखे नही मरेगा ।लेकिन आज दुर्भाग्य है कि आजादी के 72 वर्ष बीत गए।लेकिन आज भी लोग बेरोजगार,गरीब व भूखे मर रहे है यहा तक कि लोग इस आजाद देश मे 20 रुपये पानी खरीद कर पी रहे है। और हम लोग राजनीति करने में लगे हुए है।हमे संकल्प लेकर उन सेनानियों के सपने के भारत को बनाना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के इतिहास में बलिया का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। और चाहे वो दिल्ली का संसद हो या लखनऊ का उससे बढ़ कर जनता का संसद होता है। इस मौके पर विनोद सिंह (इंटक नेता), अनिल सिंह (प्रधान प्रतिनिधि बेलहरी), चंद्र प्रकाश पाठक (भाजपा नेता), अयोध्या प्रसाद हिन्द (भाजपा नेता) जितेंद्र सिंह, राम इकबाल सिंह (पूर्व विधायक) आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।सभी आगंतुको का सेनानी भगवान देव सिंह स्मृति सेवा संस्थान हल्दी के अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक अजय किशोर सिंह ने आभार व्यक्त किया। ऐसी क्रम में 200 गरीबो को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय तथा संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।


Post a Comment

0 Comments