*बलिया : सभी  स्कूल-कालेज व मदरसों को 22 दिसम्बर तक बंद करने का आदेश*

*बलिया में अब 23 को खुलेंगे सभी स्कूल-कालेज*


बलिया। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप साही ने सभी स्कूल-कालेज व मदरसों को 22 दिसम्बर तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा। इस प्रकार अब 23 दिसंबर को सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा है कि अवकाश के दौरान प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहकर विभागीय या शासकीय कार्यों को संपादित करेंगे। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी व डीआईओएस को निर्देशित किया है।


Post a Comment

0 Comments