दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर खेजूरी पुलिस अलर्ट, कस्बे में पैदल गश्त कर बनाए रखा शांति का माहौल


बलिया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से खेजूरी थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना खेजूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा खेजूरी में फुट पेट्रोलिंग एवं सायंकालीन गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


इस दौरान श्री दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतते हुए शांति व्यवस्था ड्यूटी की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। थाना खेजूरी पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त एवं चेकिंग के माध्यम से निगरानी जारी रखी।

पंडित विजेंद्र शर्मा द्वारा