लखनऊ 17 जून 2026: श्री अरिजीत सिंह ने आज पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व श्री अरिजीत सिंह पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक-।। के पद पर कार्यरत थे।
श्री अरिजीत सिंह की भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) में सिविल सेवा के वर्ष 2016 बैच में नियुक्ति हुई। इनकी प्रथम नियुक्ति वर्ष 2018 में क्षेत्रीय प्रबंधक/कोरबा, बिलासपुर मंडल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पद पर हुई। इन्होंने लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग व जनरल के पद पर भी सफलतापूर्वक कार्य किया।
इनकी प्राथमिक शिक्षा नोएडा से हुई तथा इन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर, छत्तीसगढ़ से बी0टेक की डिग्री प्राप्त की है।
आपको टेबल टेनिस, चैस व वॉलीबाल खेलना तथा संगीत सुनना भी पसंद है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
श्री अरिजीत सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधा के साथ ही साथ यात्री आय एवं टिकट जॉच पर जोर दिये जाने की बात भी कही है। उक्त जानकारी महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ ने दी।


0 Comments