भामाशाह जयंती पर बलिया में मना व्यापारी कल्याण दिवस, 10 बड़े करदाताओं को मिला 'भामाशाह सम्मान'


*भामाशाह के आदर्शों को किया नमन, करदाताओं और उद्यमियों का बढ़ाया सम्मान* 

*विकास भवन सभागार में भामाशाह जयंती पर सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम* 

बलिया। दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को विकास भवन सभागार में राज्य कर विभाग द्वारा 'व्यापारी कल्याण दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही भामाशाह के चित्रों एवं लघु फिल्म के माध्यम से उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को उपस्थित लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया। 


मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिले के 10 प्रमुख करदाताओं को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न नए उद्यमियों एवं करदाताओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में बलिया के उद्यमियों ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत सत्तू और बिंदी के आकर्षक स्टॉल लगाए। वहीं खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विभागीय योजनाओं और उत्पादों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बजरंगी यादव, डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर, बलिया ने विभाग की कार्यप्रणाली, करदाताओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। 



इस अवसर पर जनपद के सभी सहायक आयुक्त, राज्य कर अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, व्यापारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 



Post a Comment

0 Comments