वाराणसी, बलिया, मऊ, जौनपुर समेत कई जिलों में बदले सीएमओ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के 21 से अधिक जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की गई है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में प्रमुख रूप से डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. प्रमोद कुमार को अंबेडकरनगर तथा डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन और डॉ. नीरज त्यागी को संयुक्त निदेशक (जेडी) आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र, डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी, डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव, डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर तथा डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर का सीएमओ बनाया गया है।
शासन के आदेश के अनुसार डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़, डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर, डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. भुवन चंद्र पंत को पीलीभीत, डॉ. रमाकांत सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विकास चंद्रा को कन्नौज, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस तथा डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने तथा जनस्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में :-
डॉ. मुकेश कुमार – सीएमओ, वाराणसी
डॉ. प्रमोद कुमार – सीएमओ, अंबेडकरनगर
डॉ. सचिन चंद्र वैश्य – सीएमओ, गाजियाबाद
डॉ. हरिनंदन प्रसाद – सीएमओ, जालौन
डॉ. रमेश कुमार मिश्रा – सीएमओ, सोनभद्र
डॉ. रंजन गौतम – सीएमओ, बाराबंकी
डॉ. अजय कुमार शर्मा – सीएमओ, उन्नाव
डॉ. अभय नारायण राय – सीएमओ, बलिया
डॉ. अल्का शुक्ला – सीएमओ, हमीरपुर
डॉ. उदयभान सिंह – सीएमओ, फतेहपुर
डॉ. किशोर कुमार आहूजा – सीएमओ, हापुड़
डॉ. गंगाराम गौतम – सीएमओ, जौनपुर
डॉ. पंकज कुमार – सीएमओ, मऊ
डॉ. भुवन चंद्र पंत – सीएमओ, पीलीभीत
डॉ. रमाकांत सागर – सीएमओ, अमरोहा
डॉ. रामनाथ सिंह – सीएमओ, अलीगढ़
डॉ. विकास चंद्रा – सीएमओ, कन्नौज
डॉ. विनय कुमार – सीएमओ, महोबा
डॉ. वेद प्रकाश – सीएमओ, हाथरस
डॉ. सुखरंजन समदर – सीएमओ, सीतापुर


0 Comments