बाबा साहेब के विचारों से सामाजिक समरसता और समानता का संदेश


वाराणसी मंडल रेल कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन

वाराणसी 8 मई, 2026। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी स्थित ऑल इंडिया एससी/एसटी कर्मचारी एसोसिएशन कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एल. बैरवा उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह, एससी/एसटी एसोसिएशन गोरखपुर के जोनल अध्यक्ष श्री बच्चू लाल तथा जोनल महामंत्री श्री राम प्रकाश भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एल. बैरवा ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, महिलाओं तथा श्रमिक वर्ग के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया और सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी।

विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अजय सिंह ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ही बाबा साहेब ने समानता और न्याय का संदेश दिया था। उन्होंने दलित, शोषित, पिछड़े एवं महिलाओं को मूलभूत अधिकार दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य किया। आज देश की प्रशासनिक व्यवस्था जिस मजबूती से संचालित हो रही है, उसमें बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक कुमार, गोरखपुर कारखाना के मंडल मंत्री श्री आनंद कुमार, इज्जतनगर कारखाना के मंडल मंत्री श्री अभय कुमार, मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पांडेय, मंडल मंत्री श्री राकेश पाल, ओबीसी एसोसिएशन के मंडल मंत्री श्री बी.एन. यादव तथा श्रमिक संघ के मंडल अध्यक्ष ने भी बाबा साहेब के जीवन एवं उनके सामाजिक कार्यों पर विस्तार से विचार रखे।

समारोह का संचालन एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के विभिन्न शाखाओं के एससी/एसटी कर्मचारी, पदाधिकारी तथा बीएलडब्ल्यू के जोनल महामंत्री श्री नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments