बलिया में 30 अप्रैल को रोजगार मेला, TVS मोटर्स में नौकरी का मौका—23-24 हजार वेतन


बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी TVS मोटर्स लिमिटेड द्वारा जूनियर असेंबली ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई के साथ-साथ स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 23,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल बेंगलुरु रहेगा।

रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का ही कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments