लखनऊ, 25 मार्च। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव एनेक्सी मीडिया सेंटर में होना था, लेकिन देर रात एक उच्च अधिकारी के निर्देश पर गेट बंद करा दिए जाने के कारण सैकड़ों पत्रकारों को सड़क पर ही मतदान और मतगणना करनी पड़ी। तपती धूप के बीच पत्रकारों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया और पूरी प्रक्रिया सड़क पर ही सम्पन्न कराई गई।
चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, सर्वजीत सिंह ‘सूर्यवंशी’, रवि शंकर उपाध्याय एवं उमाकांत की देखरेख में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सुबह 11 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू कराई, जो शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद सड़क पर ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे :-
अध्यक्ष पद पर शेखर पंडित ने 78 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि सहरयार खान को 11 मत मिले। महासचिव पद पर ज्ञानेश पाठक 52 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि शैलेश प्रताप सिंह को 25 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम राव ने 41 मत पाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वेद प्रकाश शर्मा को 30 तथा राजू को 20 मत मिले।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर अमन अग्रवाल (129 मत), जीतेन्द्र कुमार सिंह यादव (90 मत) और कृष्णा कुमार सिंह (28 मत) निर्वाचित हुए।
संयुक्त सचिव के पद पर राजू यादव (97 मत) और अर्चना गुप्ता (52 मत) विजयी रहीं, जबकि दीपक अवस्थी और लखन लाल मिश्रा दोनों को 49-49 मत मिलने के कारण संयुक्त रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार दुबे (103 मत), अनिल तिवारी (95 मत), लक्ष्मी कांत तिवारी (92 मत), खालिद सिद्दीक़ी (89 मत), सुभाष चंद्र मिश्रा (77 मत), विवेक कुमार शुक्ल (76 मत), धनंजय सिंह (75 मत), बलराम गुप्ता (59 मत), बबिता ओबरॉय (56 मत), सिया राम यादव (54 मत), सुजीत द्विवेदी (46 मत) और कमलेश कुमार साहनी (43 मत) विजयी घोषित किए गए।
चुनाव के बाद संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा तथा वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन सहित अन्य मुद्दों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
परिवर्तन चक्र परिवार की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई :-


0 Comments