वाराणसी, 19 मार्च 2026। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में आज रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब, वाराणसी में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक अधिकारी सहित कुल 39 रेल कर्मचारियों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्य, संरक्षा-सुरक्षा, राजस्व वृद्धि तथा उत्पादकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए “रेल सेवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह सहित सभी मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने कहा कि वाराणसी मंडल की निरंतर प्रगति के पीछे कर्मचारियों की अथक मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा ही असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि ट्रैकमैन से लेकर लोको पायलट, स्टेशन स्टाफ और सुरक्षा बल तक सभी दिन-रात रेल सेवा में लगे रहते हैं, तभी भारतीय रेल नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने आधुनिक ट्रेनों, बेहतर सुरक्षा प्रणाली और आधारभूत ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इन उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों का समर्पण ही सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि यह समारोह कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के साथ-साथ पूरी कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।
सम्मानित कर्मचारियों में प्रमुख रूप से—रमेश पाण्डेय (मंडल वाणिज्य प्रबंधक), शैलेन्द्र कुमार वर्मा (मुख्य कार्यालय अधीक्षक), संजीव कुमार शर्मा (सीसेई/कार्य), संजय कुमार सेठ (सीसेई/पीवे), रविशंकर दूबे, परमेश्वर भूईया, कमलेश कुमार, अमित कुमार, अमरेन्द्र रंजन श्रीवास्तव, अछैवर नाथ, अब्दुल कादिर जीलानी, विशाल कुमार, उमेश कुमार, शुभाशु भूषण, मोहन कुमार पटेल, ओमवीर सिंह, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, भानु प्रताप भारती, शुभम श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी, अब्दुल अख्तर, रामनरेश, सुरेन्द्र यादव, सुंदर लाल मौर्या, पंकज कुमार दीपक, मदन दास, गायत्री यादव, शोभनाथ पटेल, संदीप त्रिपाठी, रमा शर्मा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुमित कुमार खरवार, मोनल संजय ईटनकर, मयंक गांधी, विवेक मोहन यादव एवं विजय कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंडल कला समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। श्रीमती महुआ बनर्जी एवं विशाल मिश्रा ने नव संवत्सर पर लोकगीत प्रस्तुत किए, वहीं श्रीमती आशा शर्मा के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने किया। अंत में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी दी।






0 Comments