यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल : 27 IPS अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के बदले कप्तान


लखनऊ। लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन द्वारा जारी आदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है।

तबादले के तहत बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षकों को पीएसी में भेजा गया है, जबकि कई जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है। साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे प्रमुख बदलाव में चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से राजधानी लखनऊ में तबादला कर उन्हें डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है।

तबादला सूची के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं—

चंद्रप्रकाश – आईजी सुरक्षा

राजेश द्विवेदी – सेनानायक पीएसी, अलीगढ़

प्रबल प्रताप सिंह – एसपी क्राइम मुख्यालय

विद्या सागर मिश्रा – सेनानायक पीएसी, सीतापुर

राजेश कुमार द्वितीय – सेनानायक पीएसी, मेरठ

आदित्य लांग्हे – एसपी, फिरोजाबाद

ईला मारन – एसएसपी, एटा

डॉ. दुर्गेश कुमार – सेनानायक एसएसएफ, अयोध्या

रामनयन सिंह – सेनानायक पीएसी, नोएडा

सौरभ दीक्षित – एसपी, शाहजहांपुर

सोमेंद्र मीणा – एसपी, रामपुर

डॉ. दीक्षा शर्मा – डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट

निपुण अग्रवाल – सेनानायक पीएसी, मुरादाबाद

विश्वजीत श्रीवास्तव – एसपी, बहराइच

लाखन सिंह यादव – एसपी, अमरोहा

विनय सिंह – एसपी, जालौन

शशांक सिंह – एसपी, महोबा

शक्ति मोहन अवस्थी – एसपी, महराजगंज

आकाश पटेल – एसपी, चंदौली

सत्य नारायण प्रजापति – एसपी, कौशांबी

मृगांक शेखर पाठक – एसपी, हमीरपुर

आदित्य बंसल – एसपी सिटी, अलीगढ़

अमृत जैन – एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के साथ अधिकारियों से अपने-अपने जिलों में बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की गई है।




Post a Comment

0 Comments