मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और स्वावलंबन का दिया संदेश


बलिया। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत जनपद बलिया की मिशन शक्ति टीम ने आज दिनांक 08 सितम्बर 2025 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी व दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम ने स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, कस्बों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।


इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी पंपलेट बांटकर दी। साथ ही 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन जैसी सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।


कार्यक्रम में महिला संवाद आयोजित कर महिलाओं और किशोरियों को निर्भीक होकर अपनी समस्याओं को साझा करने और संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है।



Post a Comment

0 Comments