बलिया : महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मंगलवार 09 सितम्बर 2025 को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम व साइबर सेल टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अनीता के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों व चौराहों पर छात्राओं व महिलाओं को पम्पलेट वितरित कर आत्मनिर्भर बनने तथा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।


इसी क्रम में जनपद की मिशन शक्ति टीमें सक्रिय रहीं :-

➡️ थाना फेफना टीम ने SUNBEAM SCHOOL अगरसण्डा फेफना में छात्राओं को जागरूक किया।

➡️ थाना सिकन्दरपुर टीम ने स्तुरना देवी शिवपूजन राय बालिका शिक्षण संस्थान सिसोटार में कार्यक्रम आयोजित किया।

➡️  थाना खेजुरी टीम ने शिवमुनी चौधरी इंटर कॉलेज अखैनी में जागरूकता अभियान चलाया।

➡️ थाना भीमपुरा पुलिस टीम ने RCAIC INTERNATIONAL SCHOOL हसनपुर जजौली में छात्राओं से संवाद किया।

➡️  थाना चितबड़ागांव टीम ने चितबड़ागांव बाजार में महिलाओं व आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।


इसके साथ ही एण्टी रोमियो टीम द्वारा संदिग्ध व अवांछनीय तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। महिला सशक्तिकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं व बालिकाओं को दी गई।

यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज में महिलाएँ अधिक सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।




Post a Comment

0 Comments