बलिया : जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व सड़क मरम्मत के दिए निर्देश


*राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा*

बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक तल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं आयोग के मानकों के अनुरूप हों।


सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कैमरों की रैम क्षमता की जानकारी ली और रिकॉर्डिंग बाधित न हो इसके लिए रैम बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, वेयरहाउस तक जाने वाली खराब सड़क को तुरंत दुरुस्त कराने का आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिया।


निरीक्षण के दौरान लॉग बुक का अवलोकन कर सभी गतिविधियों का समुचित रिकॉर्ड रखने पर भी बल दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments