पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण
बलिया, 09 जुलाई 2024। उत्तर प्रदेश सरकार के 37 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत आज बलिया जनपद में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" महाअभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में किया गया जिसमें परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह, जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ओंमवीर सिंह, CDO श्री ओजस्वी राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकांत सहित जिले के तमाम अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
अभियान के तहत सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े हैं। ये तनाव को कम कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं, जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी ली। शपथ में पौधारोपण, संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता की रक्षा और समाज को जागरूक करने जैसे बिंदु शामिल थे।
📌 प्रमुख बिंदु :-
🔹वृक्षारोपण अभियान 2025 के तहत बलिया में बड़े स्तर पर पौधे लगाए गए।
🔹सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
🔹अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाकर भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना है।
जनपद में अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में सार्थक प्रयास।
0 Comments