रामपुर स्थित गायत्री मंदिर में हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक पाठ और आरती
बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिले में विशेष धार्मिक आयोजन कर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
रामपुर स्थित गायत्री मंदिर में भाजपा जिला मंत्री संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैदिक विधि-विधान से हवन-पूजन किया। मंदिर परिसर गूंज उठा वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक पाठ की आवाज़ से।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर तिलक कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा : “योगी आदित्यनाथ जैसा लोकप्रिय, कर्मठ और प्रभावशाली मुख्यमंत्री पूरे देश में दूसरा नहीं है। उनके नेतृत्व में यूपी अभूतपूर्व विकास कर रहा है।”
धर्मेंद्र सिंह बोले : “मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता के कारण आज यूपी अपराध मुक्त होता जा रहा है और कानून का शासन स्थापित हो चुका है।”
आयोजन के आयोजक संतोष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बलिया को मेडिकल कॉलेज और कई विकास परियोजनाएं देकर जनपद को एक नई पहचान दी है, जिसके लिए वे सदैव आभार व्यक्त करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, संध्या पांडेय, अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments