बलिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर बलिया जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल वर्गों में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेताओं की सूची निम्नानुसार रही –
-
200 मीटर बालिका वर्ग :
- प्रथम : अंजलि
- द्वितीय : पायल
- तृतीय : महिमा
-
क्रिकेट वर्ग :
- 14 वर्ष से कम आयु :
- प्रथम – अंश तिवारी
- द्वितीय – प्रीतम
- तृतीय – राजगृही
- 14 वर्ष से ऊपर :
- प्रथम – अवनीश राय
- द्वितीय – सुधांश मौर्य
- तृतीय – विकास चौबे
-
फुटबॉल वर्ग :
- प्रथम – बबलू पासवान
- द्वितीय – राहुल वर्मा
- तृतीय – हमजा
-
एथलेटिक्स वर्ग :
- प्रथम – रोहित
- द्वितीय – आदित्य
- तृतीय – संदीप
-
हैंडबॉल वर्ग :
- प्रथम – प्रफुल्ल प्रकाश
- द्वितीय – मनीष कुमार
- तृतीय – महेंद्र
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर दिनेश सिंह (अध्यक्ष, बलिया फुटबॉल संघ) ने की। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी श्री जवाहरलाल यादव, डॉ. अरुण सिंह (डायरेक्टर, सनबीम स्कूल), अजित सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, वीरेश दुबे, चंद्रकांत राय सहित जिले के तमाम खेल संघों के पदाधिकारी, कोच एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में खेल क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु डॉ. अरुण सिंह एवं खेल पत्रकारिता में योगदान हेतु रोशन जायसवाल को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत धीरेन्द्र शुक्ला (सचिव, जिला ओलंपिक संघ) ने किया जबकि आभार व्यक्त ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ई. अरुण सिंह ने किया। समापन घोषणा मेजर दिनेश सिंह द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ की गई।
यह आयोजन जिले में खेल भावना को प्रोत्साहित करने एवं युवा प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
0 Comments